Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. जया किशोरी क्या मॉडलिंग में आजमा चुकी हैं किस्मत? जानें वायरल तस्वीरों का सच

जया किशोरी क्या मॉडलिंग में आजमा चुकी हैं किस्मत? जानें वायरल तस्वीरों का सच

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) एक बार फिर चर्चा में हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल (Viral Photos) हुई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह मॉडलिंग करने लगी हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर किशोरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले वह कथित तौर पर लाखों रुपये के हैंडबैग को लेकर भी खासी चर्चा में रही थीं।

पढ़ें :- योगी सरकार का एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर बड़ा एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत सब बैन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने एक ग्लेमरस फोटो शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर जया किशोरी की है। वायरल हो रही फोटो में नजर आ रही महिला लाल कलर के आउटफिट में हैं और फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। kiran gurjar doi नाम के एक यूजर ने लिखा कि मोह माया त्याग दो कहने वाली कथावाचक जया किशोरी, मॉडल शूट करवा रही है।

जांच में क्या मिला?
जब पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जया किशोरी के आधिकारिक पेज पर देखा गया, तो ऐसी कोई भी फोटो नजर नहीं आई। जब इंटरनेट पर उपलब्ध AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से जांच की गई, तो पता चला कि काफी संभावनाएं हैं कि तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है। sightengine के नतीजे बताते हैं कि 99 फीसदी संभावनाएं हैं कि फोटो AI से बनाई गई है।

साथ ही तस्वीर को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि नजर आ रही महिला के दोनों हाथों की उंगलियां असमान्य लग रही हैं। hivemoderation की वेबसाइट पर तस्वीर की जांच की गई, तो यहां भी कहा गया कि फोटो बनाने में डीपफेक या AI की मदद लिए जाने की संभावनाएं हैं।

पढ़ें :- Video- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत व दो घायल, मची चीख-पुकार

बैग पर हुआ था विवाद
हाल ही में किशोरी का एक फोटो और वायरल हुआ था, जिसमें वह लग्जरी ब्रांड डियोर का बैग रखे हुए नजर आ रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस पर उन्होंने कहा था कि बैग को कस्टमाइज कराया गया है। इसमें कोई चमड़ा नहीं है और कस्टमाइजेशन का मतलब है कि इसे मेरी इच्छा के हिसाब से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी इस पर है। मैंने कभी भी चमड़े का इस्तेमाल नहीं किया और न ही करूंगी।

पढ़ें :- POK पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- वहां के लोग हमारे अपने, एक दिन जरूर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैठेंगे
Advertisement