Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. क्या जुदा हो गईं सबा-ऋतिक की राहें? डेटिंग एप पर ‘ग्रीक गॉड’ की प्रोफाइल वायरल होने के बाद चर्चा शुरू

क्या जुदा हो गईं सबा-ऋतिक की राहें? डेटिंग एप पर ‘ग्रीक गॉड’ की प्रोफाइल वायरल होने के बाद चर्चा शुरू

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Bollywood actor Hrithik Roshan) कई साल से सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। मगर, इन दिनों बी-टाउन में दोनों के ब्रेकअप की अटकलों ने जोर पकड़ा है। इसकी वजह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की प्रोफाइल का कथित तौर पर एक डेटिंग एप पर देखा जाना है।

पढ़ें :- कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

ऋतिक-सबा के ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा जोर

सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की जिंदगी में सबा आजाद (Saba Azad)  की एंट्री हुई है। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है। मगर, आपसी समझ काफी अच्छी है। अक्सर दोनों छुट्टियां मनाने जाते हैं। साथ में पार्टी करते हैं और बॉलीवुड के कई इवेंट्स में साथ में शिरकत करते हैं। मगर, इन दिनों ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों की राहें जुदा हो गई हैं।

क्यों शुरू हुईं अटकलें?

पढ़ें :- दर्शको ने दिया अल्फा को मिला-जुला रिव्यू, शरवरी की एक्टिंग ने बटोरी आलिया से ज्यादा तारीफ, कहानी ने किया निराश

सबा से ऋतिक के रिश्ते में दूरी की वजह, एक डेटिंग एप पर अभिनेता की प्रोफाइल का पाया जाना है। दरअसल, ‘राया’ नाम के एक डेटिंग एप पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  की प्रोफाइल होने का दावा किया गया है। इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल स्क्रीनशॉट में ऋतिक के प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है। इस वायरल प्रोफाइल के बाद ही ऐसे सवाल आ रहे हैं कि क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है? हालांकि, रिलेशनशिप को लेकर चल रहीं अटकलों पर अभी तक ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

उर्वशी रौतेला ने भी किया था दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 में उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग एप ‘राया’ पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे। हालांकि, उर्वशी रौतेला ने सीधे-सीधे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  के रिलेशनशिप स्टेटस से जोड़कर कोई टिप्पणी नहीं की थी। मगर, उर्वशी के पुराने बयान और अब वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर सबा और ऋतिक के रिश्ते में आई दूरी से जोड़कर देख रहे हैं। देखना होगा कि ऋतिक या सबा ऐसी अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

सबा आजाद, एक्टर ऋतिक से 17 साल छोटी हैं। सबा ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। ऋतिक की निजी जिंदगी का बात करें तो साल 2000 में उनकी शादी सुजैन खान से हुई थी। साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया। इनके दो बेटे हैं।

पढ़ें :- VIDEO: ऋतिक रोशन ने बेटों संग जमकर किया डांस, तलाक के बाद भी सुजैन खान ने जमकर की तारिफ
Advertisement