Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. इंस्टाग्राम पर लंदन की महिला से की दोस्ती, फिर दिल्ली बुलाया और साथी के मिलकर बनाया हवस का शिकार

इंस्टाग्राम पर लंदन की महिला से की दोस्ती, फिर दिल्ली बुलाया और साथी के मिलकर बनाया हवस का शिकार

By Abhimanyu 
Updated Date

London Woman Gang Raped in Delhi: दिल्ली के महिपालपुर में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने इंस्टाग्राम के जरिये पीड़िता से दोस्ती की थी। फिर उसे हवस का शिकार बनाया। वहीं, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, पीड़िता लंदन की रहनेवाली है और महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। इस दौरान कैलाश नामक युवक ने उसे फोन करके दिल्ली बुलाया था। पुलिस ने बताया कि विदेशी महिला की कुछ महीने पहले वसुंधरा, मयूर विहार पूर्वी दिल्ली में रहने वाले कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कैलाश रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता कुछ महीने पहले लंदन से महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। फिर उसने कैलाश को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, आरोपी ने असमर्थता जताते हुए युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। वहीं, युवती मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंची और महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी। युवती के बुलाने पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंच था।

आरोप है कि तीनों ने शराब पी और खाना खाया। उसके बाद बात करते-करते होटल के कमरे में चले गए। फिर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती चिल्लाने और हंगामा करने लगी। कैलाश ने वसीम को कमरे में बुला कर युवती को समझाने व शांत करने की कोशिश की। युवती रात को सो गई और बुधवार सुबह खुद फोर्टिज अस्पताल पहुंची। जहां उसने अपनी मेडिकल जांच कराई।

अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद वसंतकुज, नार्थ थाना पुलिस ने दोपहर को कैलाश व उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement