नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे (Cabinet Minister in Maharashtra government Pankaja Munde) को लगातार अश्लील कॉल और मैसेज भेजने वाले आरोपित को साइबर पुलिस (Cyber Police) ने पुणे से गिरफ्तार किया है। पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) के तरफ से दी गई शिकायत के बाद साइबर पुलिस (Cyber Police) ने यह कार्रवाई की है। आरोपित अमोल काले (Accused Amol Kale) की गिरफ्तारी पुणे के भोसरी इलाके से हुई है।
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर भोसरी पुलिस (Bhosari police) की मदद से अमोल को हिरासत में लिया, जिसके बाद नोटिस देकर उसे मुंबई लाया गया। आरोपित अमोल बीड जिले के परली इलाके का निवासी है और वह पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पूछताछ में उसने पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) को कॉल और अश्लील मैसेज भेजने की बात कबूल की है।
आरोपित ने किस मंशा से यह काम किया, इस पर जाँच जारी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के साथ-साथ IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।