Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health News : सुबह-सुबह खाली पेट दौड़ने से गजब के फायदे मिलते हैं , वेट लॉस के लिए रनिंग ये पहले जान लें ये बात

Health News : सुबह-सुबह खाली पेट दौड़ने से गजब के फायदे मिलते हैं , वेट लॉस के लिए रनिंग ये पहले जान लें ये बात

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health News : सुबह की सैर और एक्सरसाइज के अचूक फायदे है। शरीर को फिट रखने के लिए सुबह की वर्जिश रामबाण साबित होती है। सुबह-सुबह खाली पेट दौड़ने या फिर चलने से गजब के फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग वेट लॉस के लिए रनिंग करते हैं। लेकिन सुबह-सुबह दौड़ने से सिर्फ फायदे ही नहीं बहुत से नुकसान भी होते हैं। सुबह इतनी जल्दी कोई नहीं खाता इसलिए खाली पेट ही रनिंग करना पड़ता है। रनिंग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। डॉक्टर भी मॉर्निंग वॉक या फिर रनिंग करने की सलाह देते हैं।

पढ़ें :- टाइफाइड को जटिल बनाती हे भ्रांतियां, जाने कैसे बचा सकता है बीमारी से

सुबह दौड़ने के फायदा
कम होता है मोटापा : सुबह-सुबह खाली पेट दौड़ने से आपका वजन कम हो सकता है

दिल के लिए अच्छा: सुबह-सुबह खाली पेट दौड़ने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। अगर आप रोजाना 10 से 15 मिनट दौड़ते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

अच्छी नींद: उठकर दौड़ने से अच्छी नींद भी आती है।

सुबह खाली पेट दौड़ने के होते हैं ये नुकसान

पढ़ें :- Mosquito repelling plan : मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय , घर से कोसों दूर रहेंगे

ऊर्जा में कमी 
दौड़ने के लिए शरीर को ऊर्जा की भरपूर आवश्यकता होती है, जो हमें कार्बोहाइड्रेट से मिलती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं।

तेज भूख और प्यास लगना 
दौड़ लगाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। वहीं खाली पेट दौड़ने से यह कमी और भी ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे आपको तेज भूख और प्यास लग सकती है।

पाचन संबंधी समस्या 
खाली पेट दौड़ने से हमारे पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे पेट में ऐंठन, पेट गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement