1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video- एयरपोर्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के  साथ दिखे अर्शदीप सिंह,  डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर

Video- एयरपोर्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के  साथ दिखे अर्शदीप सिंह,  डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें पहली बार रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह अपना बैग लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Viral- Video:  भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें पहली बार रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह अपना बैग लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं और उनके साथ तीन लोग मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक समरीन कौर हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी देखा गया, जिसे फैंस ने कैमरे में कैद कर लिया।अब वह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वॉयरल हो रहा है।

पढ़ें :- Met Gala -2026 : ईशा अंबानी ने 18 सौ कैरेट से अधिक हीरे जड़ा ब्लाउज पहना, रेड कार्पेट पर फैशन को दी नई परिभाषा

इससे पहले भी दोनों के एक साथ होने के संकेत सोशल मीडिया पर मिल चुके हैं। समरीन कौर ने हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया से अपनी फोटो शेयर की थी। इसके कुछ ही समय बाद अर्शदीप सिंह ने भी उसी लोकेशन से स्नैपचैट पर स्टोरी पोस्ट की। इससे फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों साथ में समय बिता रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने इसे उनका निजी मामला बताते हुए कहा कि वह किससे शादी करेंगे, यह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत फैसला है। वहीं उनकी मां बलजीत कौर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार गलत बातें भी फैलाई जाती हैं। इसी बीच अर्शदीप के कोच जसवंत सिंह ने भी कहा कि हाल ही में उनकी परिवार से मुलाकात हुई थी, लेकिन इस तरह की कोई चर्चा सामने नहीं आई। उन्होंने साफ किया कि इस विषय पर सही जानकारी सिर्फ अर्शदीप ही दे सकते हैं।

पढ़ें :- 'आमी इस्तीफा ना देबो' ममता बनर्जी का लोकभवन जाने से इनकार, बोलीं-'मैं हारी नहीं हूं, यह जनादेश नहीं, जबरन थोपी गई हार है

बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान भी समरीन कौर स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने वीआईपी बॉक्स से मैच देखा और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। फिलहाल, अर्शदीप और समरीन के रिश्ते को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर साथ नजर आने और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...