Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : बासी मुंह खाना चाहिए इस चीज को, शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है

Health Tips : बासी मुंह खाना चाहिए इस चीज को, शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health Tips : तन- मन स्वस्थ रहे दुनिया खूबसूरत लगती है। तंदुरुस्ती के लिए खानपान विशेष ध्यान देना पड़ता है। तन को सेहतमंद बनाने के लिए उन वस्तुओं को खाने की सलाह दी जाती जो सुबह से ही व्यक्ति ऊर्जावान बना देता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों को बासी मुंह मुंह खाने से दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। आइये जानते है उन चीजों के बारे में जिनको सुबह बासी मुंह खाने से दिनभर बनी रहती है।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

गुड़ को बेहद लाभदायक माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए। अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो कहना ही क्‍या। इससे शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। खून साफ होता है। कई तरह की बीमारी दूर होती है। इससे पूरे दिन एसिडिटी नहीं होती।

सुबह खाली पेट किशमिश खाएं। भीगी हुए किशमिश खाएंगे तो ज्‍यादा फायदेमंद है। किशमिश में मौजू पोषक तत्‍व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

बचपन से हम सुनते आते हैं कि बादाम खाने से हमारा दिमाग तेज होता है। रोज सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने के कई फायदे हो सकते हैं। भीगे हुए बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो कि पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर
Advertisement