Heart India Conclave 2026 : वाराणसी में आयोजित हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। आयोजक सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया की अनियमित जीवन शैली ,तनाव युक्त जीवनशैली ,नींद का पूरा नहीं होना ,सिगरेट स्मोकिंग के वजह से हार्ट अटैक कम उम्र मैं हो रहा हैं जो कि चिंता का विषय है।
पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के ह्रदय रोग विभाग के डॉ अक्क्षय प्रधान ने बताया कि यदि 20 मरीज़ ह्रदय रोग अस्पताल में भर्ती होता है तो 4 मरीज़ 40 वर्ष के कम उम्र के व्यक्ति में हार्ट अटैक होता है जो चिंता का विषय है।
डॉ पी आर सिन्हा ,डॉ रजनी ,डॉ पियूष राय ,डॉ विकास अग्रवाल डॉ धर्मेन्द्र जैन ,डॉ आलोक सिंह ,डॉ विकास तिवारी सुहित 36 ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने अपना शोध प्रस्तुत किया जिससे चिकित्सकों नवीन जानकारी मिली। हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को इस गंभीरता से जागरूक किया जाए ।
हार्ट इंडिया कानक्लेव में तीन चिकित्सकों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार डॉ डी के अग्रवाल,बेस्ट रिसीवर अवार्ड डॉ प्रतिभा राय को ,और समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अपना घर आश्रम के डॉ कुमार निरंजन को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आयोजन सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश सिंह डॉ ए के शर्मा,डॉ गुलाब शंकर सिंह ,डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,डॉ विशाल सिंह यादव ,डॉ आशुतोष मारवाह ,डॉ प्रभाकर शुक्ला,डॉ रितु गर्ग,डॉ मोनिका गुप्ता ,डॉ गौतम स्वरूप,डॉ अमित कुमार ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ उमेश पांडेय,डॉ अवधेश शर्मा,डॉ आशीष जयसवाल,डॉ भूपेन्द्र वर्मा ,डॉ ए के सिंह ,डॉ एम के यादव ,डॉ मनोज गुप्ता डॉ विवेक राज सिंह सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे ।