Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral-सीतापुर अस्पताल गेट पर जाम को लेकर चौकी इंचार्ज और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस, बोलीं-‘निलंबित करा दीजिए, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते’

Viral-सीतापुर अस्पताल गेट पर जाम को लेकर चौकी इंचार्ज और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस, बोलीं-‘निलंबित करा दीजिए, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते’

By santosh singh 
Updated Date

सीतापुर। ‘स्वाति जी, अस्पताल गेट पर जाम लगा है, पैदल निकलना दूभर हो रहा है। कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं।’ यह सुनकर चौकी इंचार्ज सदर स्वाति चतुर्वेदी (Police Outpost In-charge Swati Chaturvedi) भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल (BJP District President Rajesh Shukla) पर इस कदर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप मेरा वीडियो बना रहे हैं। आप जाइए मुझे निलंबित करा दीजिए, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले-CEC जब सांसदों से नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? दिया खुला चैलेंज 'हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं , बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे'

इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप मेरी बात तो सुनिए, हम आपका वीडियो किसलिए बनाएंगे? समस्या तो बताई ही जाएगी। इसका निदान कराना तो आपका ही काम है। इस पर वह और उग्र हो गईं कहा कि हमारी पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगी है, चौकी इंचार्ज को जाकर बताएं। यह हमारा काम नहीं है। करीब तीस मिनट बातचीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वहां से लौट गए। जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसपी अंकुर अग्रवाल को दी।

गोद में ले जाते दिखे मरीज

अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा के चलते जाम इस कदर लग गई कि एंबुलेंस तक अस्पताल में नहीं पहुंच पाई। तीमारदार मरीज को गोद में लेकर जाते दिखे। अस्पताल आने वाले मरीजों को समस्या हुई। जाम हटाने को भी पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया।

कोतवाली जाकर करें शिकायत

पढ़ें :- Video - 'एक कचौरी, दो समोसा- ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा...' सपा MP इकरा हसन का GEN-Z स्टाइल में विरोध प्रदर्शन

जिला अस्पताल में बेटी के साथ दवा लेनी आईं शास्त्री नगर की अर्चना शुक्ला की किसी ने चेन छीन ली। बताया कि जब वह शिकायत करने अस्पताल चौकी में पहुंची तो वहां मौजूद दारोगा स्वाति चतुर्वेदी (Swati Chaturvedi) ने प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दिया, कहा कोतवाली जाएं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत, गाजियाबाद में दौड़ते समय गिरे थे अभ्यर्थी
Advertisement