Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का रिपोर्ट

Up Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का रिपोर्ट

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

यूपी में मौसम काफी तेज  बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। बुधवार को काफी तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश में  खूब एंजॉय किया। बता दें की इस बारिश से किसानो को काफी खुशी मिली क्योंकि ये उनके फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा।

पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी

आगरा का मौसम

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।

बहराइच का मौसम

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।

पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

अमेठी का मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में  गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने पूर्वानुमान है।

 

पढ़ें :- महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो...कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
Advertisement