Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Helicopter Crash: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी तोड़ा दम, बेंगलुरु में चल रहा था उपचार

Helicopter Crash: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी तोड़ा दम, बेंगलुरु में चल रहा था उपचार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Helicopter Crash: तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) का विमान क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गयी थी। वहीं, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh)  घायल थे, जिनका उपचार बेंगलुरु में चल रहा था। वहीं, उपचार के दौरान आज वरुण सिंह (Varun Singh) का भी निधन हो गया।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

पढ़ें :- Hardoi News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बता दें कि, भारतीय वायुसेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नून में क्रैश हो गया। इस विमान दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) समेत 13 लोगों की जान चली गयी थी। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) गंभीर रूप से घायल थे, जिनका उपचार चल रहा था। वहीं, आज उनका भी निधन हो गया।

शौर्य चक्र से हुए थे सम्मानित
बता दें कि, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इसी वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित हुए थे। उन्हें यह सम्मान 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए मिला था।

Advertisement