Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मजदूरों की मदद कर फोटो खिंचवाना डॉक्टर साहब को गड्ढे में पहुंचा दिया, देखें Video

मजदूरों की मदद कर फोटो खिंचवाना डॉक्टर साहब को गड्ढे में पहुंचा दिया, देखें Video

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

viral video : सोशल मीडिया पर  हम लोग आय दिन अलग अलग चीज़ें देखने को मिलता है।  सोशल मीडिया एक ऐसी चीज हैं जो की अगर आप का मूड बेकार  भी  है तो आपका मूड बिलकुल सही कर देता है। यहाँ कुछ ऐसे वीडियो हमे देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद लोग हसी नही रोक पाएंगे।  एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव

जानिए क्या है इस वीडियो में

इस वायरल  वीडियो में नजर आ रहा  है एक जगह  कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। इसी जगह पर उन लोगों की मदद करते हुए एक डॉक्टर साहब को अपनी फोटो खिंचवानी थी। इसके चक्कर में वो एक जगह पर जाकर खड़े हो जाते हैं जहां से आगे एक गड्ढा है। उन्हें वो गड्ढा तो दिखा मगर यह नहीं दिखा कि वो जहां पर खड़े हैं, वो नीचे जमीन कच्ची थी। वो वहां खड़े होकर तसले से मसाला गिराने लगते हैं। एक तसला तो उन्होंने अच्छे से गिरा दिया मगर फोटो नहीं आई थी और इस चक्कर में कोई उन्हें एक और तसला मसाला गिराने के लिए बोलता है। अब जैसे ही वो दूसरा तसला मसाला गिराने जाते हैं, उनके पैर के नीचे की ईंट खिसक जाती है और वो उस गड्ढे में गिर जाते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो मध्यप्रदेश के शिवनी का है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसी बहाने वायरल भी हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले फोटो नहीं आई थी फिर शरीर के हर पुर्जे से एक मार्मिक आवाज आई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरी बार ये कभी नहीं जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब फोटो नहीं पूरा एलबम आ गया। इसी तरह लोग मजे ले रहे हैं।

पढ़ें :- Video-नेहरू जैकेट पहन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सरप्राइज, जानें कैसा रहा रियक्शन?
Advertisement