Hemkund Sahib Holy Pilgrimage : उत्तराखंड के चमोली में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्रीहेमकुंड साहिब (Pilgrimage Site: Shri Hemkund Sahib) के कपाट आज 23 मई को विधि-विधान से खुल गए। कपाट खुलने के पवित्र ऐतिहासिक अवसर पर करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह से रवाना होकर हेमकुंड साहिब पहुंचा। ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।
पढ़ें :- 26 जुलाई 2026 का राशिफल: सिंह, तुला और मकर राशि के लिए रविवार का दिन रहेगा खास
पांच क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया
गुरुद्वारे को पांच क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे धाम की सुंदरता और अधिक आकर्षक दिखाई दी।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट (Shri Hemkund Sahib Management Trust) के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि, परंपरानुसार सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब (Guru Granth Sahib) को दरबार में विराजमान करने के बाद अखंड पाठ, शबद कीर्तन, अरदास और हुक्मनामा लिया गया। पहले दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष अरदास आयोजित की गई।