Hezbollah New Chief : शेख नईम कासिम ईरान समर्थित मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह का नया प्रमुख चुना गया है। नईम कासिम पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह का स्थान लेगा। हसन नसरल्लाह इस साल 27 सितंबर को बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। खबरों के अनुसार, हिजबुल्लाह की शूरा परिषद ने 71 वर्षीय कासिम को “महासचिव चुनने की अपनी स्थापित प्रणाली के अनुसार” चुना है। नईम कासिम हिजबुल्लाह के उप महासचिव पद पर था। वह 30 से अधिक वर्षों से ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को करता है उजागर: नितिन नवीन
कासिम, जो 1991 में पहली बार इस पद पर नियुक्त होने के बाद से उप महासचिव हैं, ने नसरल्लाह की हत्या के बाद से तीन भाषण दिए हैं – एक बेरूत से और दो तेहरान से। कासिम को संगठन के सबसे शुरुआती सदस्यों में से एक बताया गया है। हिज्बुल्लाह के गठन के बाद से ही वह इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता रहा है, और संगठन के भीतर उसकी पहचान एक प्रमुख रणनीतिज्ञ की है। अपने एक भाषण में कासिम ने कहा कि आतंकवादी समूह लेबनान में चल रहे इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष में युद्ध विराम के प्रयासों का समर्थन करता है।
कासिम लेबनानी यूनियन ऑफ मुस्लिम स्टूडेंट्स का को-फाउंडर भी है। कासिम ने कहा था कि उनका समूह लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी के युद्धविराम के प्रयासों का समर्थन करता है। कासिम को 1991 में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के तत्कालीन महासचिव अब्बास अल-मुसावी ने उप प्रमुख नियुक्त किया था, जो अगले वर्ष एक इज़राइली हेलीकॉप्टर हमले में मारे गए थे।