लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर करीब दो बजे के करीब बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू (BJP leader and former Union Minister of State for Railways Ravneet Bittu) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी (PAU) के गेट से हिरासत में लेकर वहां से ले जाया गया।
पढ़ें :- केजरीवाल के पीएम आवास मार्च को पुलिस ने रोका, बोले सरकार अमेरिका से एथेनॉल मंगाकर E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है
बताया जा रहा है कि बिट्टू काफिले के ज्यादा करीब नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन वे पीएयू गेट तक जरूर पहुंच गए थे। आम आदमी पार्टी ने आज लुधियाना में एक बड़ा कार्यक्रम रखा था। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) , मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और पार्टी के कई दूसरे नेताओं को शामिल होना था। सभी नेता कार्यक्रम के लिए लुधियाना पहुंच रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी (Punjab Agricultural University) के बाहर से गुजरना था।
इसी रास्ते पर रवनीत बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें पहले ही आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला वहां से निकला, तो बिट्टू ने भगवंत मान की गाड़ी पर टमाटर फेंकने की कोशिश की। पुलिस मौके पर मौजूद थी और उसने बिट्टू को हिरासत में ले लिया।
इस पूरे मामले की जड़ कल की घटना बताई जा रही है। कल बटाला के पास रवनीत बिट्टू (Ravneet Bittu) के काफिले पर आम आदमी पार्टी के वर्करों ने अंडे और टमाटर फेंके थे। उसी घटना के विरोध में बिट्टू आज लुधियाना पहुंचे थे। उनका मकसद था कि वे भी भगवंत मान के काफिले पर टमाटर फेंककर इसका जवाब दें।
यानी दो दिन में दो बार राजनीतिक टकराव सामने आया। पहले बटाला के पास बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए और अब लुधियाना में बिट्टू खुद टमाटर लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के रास्ते पर पहुंच गए। घटना ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच की खींचतान को सामने ला दिया। पूरे मामले में बिट्टू के हाथ में टमाटर होने और काफिले पर फेंकने की कोशिश की बात सामने आई है। हालांकि वे काफिले के करीब नहीं पहुंच सके, क्योंकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। पुलिस उन्हें पीएयू से अपने साथ ले गई। फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।