शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच बुधवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू (Himachal Chief Minister Sukhwinder Sukhu) ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। हालांकि, अब तक सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान (Congress High Command) ने उन्हें इस्तीफा देने को लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी है कि सीएम सुखविंदर सुक्खू (CM Sukhwinder Sukhu)ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है।
पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर
कांग्रेस हाईकमान (Congress High Command) के भेजे ऑब्जर्वर्स को इस बारे में बता दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं। सूत्रों ने बताया कि आज शाम तक सुक्खू औपचारिक तौर पर इस्तीफा राज्यपाल डॉ. शिव प्रताप शुक्ला (Governor Dr. Shiv Pratap Shukla) को सौंप सकते हैं।