Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने निकाला ये फार्मूला

Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने निकाला ये फार्मूला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal New CM: हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है। अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। शुक्रवार शिमला में ​कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री तय करने की जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी गई। सभी विधायकों ने एक पक्ति का प्रस्ताव पास किया।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विवाद खत्म करने का रास्ता निकाल लिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से चर्चा करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी हरी झंडी भी दे दी है।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो पार्टी हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा में से किसी एक को मुख्यमंत्री बना सकती है। वहीं, प्रतिभा सिंह की जगह उनके बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाईकमान को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने विवाद खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ एक उप-मुख्यमंत्री बनाने की भी सलाह दी है।

अगर हाईकमान इसपर सहमति दे देता है तो प्रतिभा सिंह की जगह किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि विक्रमादित्य सिंह को उप-मुख्यमंत्री या गृहमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

 

Advertisement