Himachal Pradesh Heavy snowfall : हिमाचल प्रदेश में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है। प्रदेश में कई जगहें ऐसी हैं जहां का नजारा देखने लायक है।ये जगहें जगहें विंटर वंडरलैंड में तब्दील हो गई हैं। बर्फबारी के दौरान शिमला किसी यूरोपीय टाउन जैसा लगने लगता है। बर्फ से ढ़की मॉल रोड, रिज और क्राइस्ट चर्च बिल्कुल विंचर वंडरलैंड सा नजारा पेश करते हैं। हालांकि, बर्फबारी के दौरान ट्रिप प्लान करने से पहले रूट और मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
पढ़ें :- Air India Fined : बिना परमिट के 8 बार उडाया गया एयर इंडिया का विमान , लगा करोड़ का जुर्माना
शिमला
बर्फबारी के दौरान शिमला की खूबसूरती स्वर्ग जैसी लगने लगने लगती है। बर्फ से ढ़की मॉल रोड, रिज और क्राइस्ट चर्च बिल्कुल विंचर वंडरलैंड सा नजारा पेश करते हैं। हालांकि, बर्फबारी के दौरान ट्रिप प्लान करने से पहले रूट और मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
सोलंग वैली और रोहतांग पास
सोलंग वैली और रोहतांग पास (खुला होने पर) मोटी बर्फ की परत से ढक जाते हैं, जहां स्कीइंग, स्नो स्कूटर और स्नोबोर्डिंग जैसे एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ और बहती ब्यास नदी मनाली को जादुई लुक देते हैं। हालांकि, हैवी स्नोफॉल के दौरान मनाली के कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
चंबा
चंबा भी सर्दियों में किसी पोस्टकार्ड जैसा सुंदर दिखता है। यहां की प्राचीन मंदिर वास्तुकला और पारंपरिक हिमाचली घर बर्फ की चादर में और भी मनमोहक लगते हैं। भीड़भाड़ से दूर, चंबा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं।
लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति सर्दियों में एकदम अलग ही दुनिया जैसा लगता है। जमी हुई नदियां, बर्फ से ढके बौद्ध मठ और सुनसान घाटियां इसे एडवेंचर लवर्स के लिए खास बनाते हैं। हालांकि यहां की ठंड बेहद कड़क होती है, लेकिन नजारे जिंदगी भर याद रहते हैं। मौसम और रूट का जानकारी लेना यहां भी जरूरी है।