Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नहीं रूक रही तबाही, भूस्खलन से कई घर हुए जमींदोज, देखिए वीडियो

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नहीं रूक रही तबाही, भूस्खलन से कई घर हुए जमींदोज, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से तबाही मची हुई है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन की घटना से अब तक करीब 53 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। इस बीच शिमला से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। इसकी घटना की वीडियो को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया है। इसके साथ ही बताया कि, कृष्णा नगर-शिमला में आज एक और भूस्खलन के भयावह दृश्य। प्रशासन ने भूस्खलन के डर से इन घरों में रहने वाले लोगों को आज सुबह ही खाली करा लिया था।

पढ़ें :- Himachal News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान, कहा-महिलाओं को प्रतिमाह दिए जाएंगे 1500 रुपए
पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में टल गया सियासी संकट! सीएम सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक
Advertisement