Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Weather: हिमाचल में भूस्खलन और बादल फटने से मची तबाही, अब तक 23 की मौत, सीएम ने की ये अपील

Himachal Weather: हिमाचल में भूस्खलन और बादल फटने से मची तबाही, अब तक 23 की मौत, सीएम ने की ये अपील

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच वहां पर बादल फटने व भूस्खलन से तबाही मची हुई है। अब तक 23 लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग इस घटना लापता है, जिनकी तलाश जारी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में टल गया सियासी संकट! सीएम सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) खुद शिमला स्थित शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने लिखा-प्रलय रूपी बारिश के कारण शिमला में समरहिल के समीप शिव मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे काफी लोग दब गए हैं। कुछ लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। मैं खुद घटनास्थल पर मौजूद हूं। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य हो रहा है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर त्रासदी हुई है, पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं, जिससे बहुमूल्य जान-माल का नुकसान हुआ है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे फिसलन वाले क्षेत्रों से बचें और जल निकायों से दूर रहें।

Advertisement