Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री, असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सज़ा तय है : राहुल गांधी

हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री, असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सज़ा तय है : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हवा का रुख अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक्स पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंता सरमा को देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने लिखा कि हिमंता सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है। इसका सबूत जनता के सामने है। राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सज़ा तय है।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हिमंता ने असम को बना दिया है BJP का ATM, कांग्रेस सरकार बनते ही सीएम को दी जेल भेजने की धमकी

असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री कितना भी जोर लगा लें- वो जनता और कांग्रेस के ‘बब्बर शेरों’ से बच नहीं सकते। यहां सत्ता बदलेगी और जनता के लिए काम करने वाली कांग्रेस की सरकार आएगी। BJP ने असम को करप्शन का सेंटर बना दिया है। जनता को लूटा जा रहा है और पूंजीपतियों की जेब भरी जा रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असम में बदलाव आने वाला है कांग्रेस आने वाली है।

पढ़ें :- 'नरेंद्र मोदी को LDF कभी चुनौती नहीं देगा, उनका असली निशाना है UDF...' राहुल ने BJP-RSS और वाम मोर्चे में सांठ-गांठ का किया दावा

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि BJP ने पिछले चुनाव में असम से कहा था। BJP ने कहा था कि 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे, नहीं दिया। गैस सिलेंडर के 500 रुपए देंगे- नहीं दिया। आपके खाते में 15 लाख रुपए देंगे- नहीं दिया। चाय बागान मजदूरों को 350 रुपए देंगे- नहीं दिया । BJP हमेशा झूठ बोलती है, लेकिन कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती। हमने गारंटी दी है- कि असम की 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे और चाय बागान मजदूरों को दिन के 450 रुपए मिलेंगे।

पढ़ें :- तमिलनाडु चुनाव: पीएम मोदी खुद संभालेंगे कमान, के. अन्नामलाई उम्मीदवारों की लिस्ट से बाहर क्यों?
Advertisement