1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘नरेंद्र मोदी को LDF कभी चुनौती नहीं देगा, उनका असली निशाना है UDF…’ राहुल ने BJP-RSS और वाम मोर्चे में सांठ-गांठ का किया दावा

‘नरेंद्र मोदी को LDF कभी चुनौती नहीं देगा, उनका असली निशाना है UDF…’ राहुल ने BJP-RSS और वाम मोर्चे में सांठ-गांठ का किया दावा

Kerala Elections 2026 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को अलाप्पुझा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने BJP-RSS और वाम मोर्चे (CPM) के बीच सांठ-गांठ का दावा किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केरल के सीएम और उनकी सरकार के खिलाफ कभी नहीं बोलते हैं, क्योंकि उनको पता हैं कि उन्हें LDF कभी चुनौती नहीं देगा, इसलिए UDF ही उनका असली निशाना है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Kerala Elections 2026 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को अलाप्पुझा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने BJP-RSS और वाम मोर्चे (CPM) के बीच सांठ-गांठ का दावा किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केरल के सीएम और उनकी सरकार के खिलाफ कभी नहीं बोलते हैं, क्योंकि उनको पता हैं कि उन्हें LDF कभी चुनौती नहीं देगा, इसलिए UDF ही उनका असली निशाना है।

पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

अलाप्पुझा में राहुल गांधी ने कहा, ‘आज, एक वरिष्ठ नेता जो कभी वामपंथी खेमे से जुड़े थे, इस मंच पर मौजूद हैं। इसकी वजह साफ़ है: LDF के भीतर कुछ बुनियादी बदलाव आया है।साफ़-साफ़ कहें तो, वाम मोर्चे में अब “वामपंथी” जैसा कुछ भी नहीं बचा है, और इस चुनाव के बाद तो वाम मोर्चे का नामो-निशान भी नहीं बचेगा। नेताओं और LDF के कई कार्यकर्ताओं को जिस बात से परेशानी है, वह यह है कि LDF की नीतियां अब वामपंथी मूल्यों को नहीं दर्शातीं। इससे भी ज़्यादा चिंता की बात यह है कि कोई ‘छिपा हुआ हाथ’ LDF को प्रभावित कर रहा है।’

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, ‘यह छिपी हुई ताकत सांप्रदायिक है, भारत के संविधान को नहीं मानती, और लोगों को बांटने, उन पर हमला करने और उन्हें अपमानित करने की कोशिश करती है। पूरे केरल के लोग BJP-RSS और वाम मोर्चे (CPM) के बीच के रिश्ते को साफ़-साफ़ देख सकते हैं। प्रधानमंत्री हर रोज़ मुझ पर और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं। लेकिन वे केरल के मुख्यमंत्री या उनकी सरकार पर हमला क्यों नहीं करते?’

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘लगभग हर भाषण में वे धर्म की बात करते हैं। फिर भी, जब केरल में भगवान अयप्पा के मंदिर से सोना चोरी हुआ, तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। वे मंदिर को भूल गए, वे धर्म को भूल गए – क्योंकि वे केरल के मुख्यमंत्री को बचाना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उनको LDF कभी चुनौती नहीं देगा, इसीलिए UDF ही उनका असली निशाना है।’

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...