Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पश्चिम बंगाल में अल्लाहू अक़बर न बोलने पर हिंदू महिलाओं पर हमला, वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल में अल्लाहू अक़बर न बोलने पर हिंदू महिलाओं पर हमला, वीडियो वायरल

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हिंदू महिलाओं के द्वारा अल्लाह हु अकबर बोलने न पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो को भाजपा की बंगाल इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

पश्चिम बंगाल के भाजपा इकाई के दावे के अनुसार, जब हिंदू महिलाओं ने शांतिपूर्वक कहा कि यह सार्वजनिक स्थान है, धार्मिक स्थल नहीं। आप हमें मजबूर नहीं कर सकते, हम हिंदू हैं, तो उन्हें कथित तौर पर पीटा गया। इस घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और पूछा है “क्या यही धार्मिक सौहार्द है पश्चिम बंगाल में? क्या हम बांग्लादेश या पाकिस्तान में हैं।

भाजपा ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल भाजपा ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि कोलकाता के धाकुरिया झील में यह घटना घटी। भाजपा ने लिखा धाकुरिया झील कोलकाता से चौंकाने वाली घटना, कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू महिलाओं के एक समूह पर तब हमला किया जब उन्होंने ‘अल्लाह हु अकबर’ बोलने से इनकार कर दिया। हिंदू महिलाओं ने शांतिपूर्वक कहा, यह सार्वजनिक स्थान है, धार्मिक नहीं. आप हमें मजबूर नहीं कर सकते, हम हिंदू हैं,’ तो उन्हें अपने विचार पर डटे रहने की सजा दी गई। मामले पर कोलकाता पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय के जॉइंट कमिश्नर, आईपीएस मीराज खालिद ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस कथित घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है, लेकिन अब तक किसी भी थाने में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस कथित घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। भाजपा की पोस्ट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं कुछ इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

Advertisement