Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उनका जीवन देश को समर्पित, जनता जनार्दन सब जानती है…सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता केजरीवाल

उनका जीवन देश को समर्पित, जनता जनार्दन सब जानती है…सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता केजरीवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष के नेताओं की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इन सबके बीच सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द…

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं

बता दें कि, ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट इस मामले ईडी की रिमांड याचिका पर सुनवाई की। ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। इससे पहले केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली थी।

 

Advertisement