Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 14 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

14 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

14 December ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 December का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2000 – जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
1911 – अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

14 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था जन्म

2000 – दीक्षा डागर – भारत उभरती हुई गोल्फ़ खिलाड़ी हैं।
1953 – विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।
1946 – संजय गाँधी – भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1936 – विश्वजीत चटर्जी – भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1931 – जौन एलिया – प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर थे।
1924 – राज कपूर- भारतीय अभिनेता।
1918 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1910 – उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1864 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

14 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 25 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2018 – तुलसी रामसे – हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक थे।
1971 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1966 – शैलेन्द्र- गीतकार।
1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

Advertisement