Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 22 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

22 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

22 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 22 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1320 – नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया
1639 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर क़ब्ज़ा किया।
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर क़ब्ज़ा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1979 – राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की
2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
2012 –
सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए ।
केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1924 – हरिशंकर परसाई
1955 – चिरंजीवी, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ
1935 -रेवा प्रसाद द्विवेदी – काशी के प्रकांड विद्वान थे।
1877 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1919 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1915 – सोंभु मित्रा – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
1934 – इलियास आज़मी – ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य।

22 अगस्त को हुए निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

22 अगस्त – सैयद शाहिद हाकिम – पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।
2018 – गुरुदास कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
2017 – ऋषंग कीशिंग – मणिपुर के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे।
2014 – यू. आर. अनंतमूर्ति – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
1993 – आर. गुंडु राव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1959 – सैयद फ़ज़ल अली – भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।
1818 – वॉरेन हेस्टिंग भारत के प्रथम गवर्नर जनरल।

Advertisement