Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 22 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

22 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

22 December ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 22 December का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2008- सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1975 – ‘दो आँखें बारह हाथ’, ‘झनक-झनक पायल बाजे’, ‘गूंज उठी शहनाई’, ‘संपूर्ण रामायण’, ‘गुड्डी’ और ‘आशीर्वाद’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1941 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1851 – भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।

22 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था जन्म

1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।

22 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 25 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2014 – माधवी सरदेसाई – महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल ‘जाग’ की संपादक थीं।
1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।

Advertisement