Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey : ओलंपिक व 1975 हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता वरिंदर सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने जताया शोक

Hockey : ओलंपिक व 1975 हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता वरिंदर सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने जताया शोक

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह (Former Indian Hockey player Varinder Singh) का मंगलवार को जालंधर में निधन हो गया है। बता दें कि वरिंदर सिंह (Varinder Singh) ओलंपिक (Olympic) और 1975 हॉकी वर्ल्ड कप (1975 Hockey World Cup) में पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। 1970 के दशक में शानदार जीतों में शामिल रहने वाले वरिंदर सिंह 75 साल के थे। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया है। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने कहा- वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वरिंदर सिंह उस टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप में भारत का यह एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से परास्त किया था। इसके अलावा वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य और एम्सटरडम में 1973 वर्ल्ड कप में रजत पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

1974 और 1978 एशियाई खेलों में वरिंदर की मौजूदगी में भारतीय टीम रजत पदक (Indian team silver medal) जीती थी। वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे। वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Dhyan Chand Lifetime Achievement Award) से भी नवाजा गया था।

Advertisement