Holi Special Train 2026 : होली त्योहार पर अपनों के बीच पहुंचना सुखद होता है। भारी भीड़ और लंबी वेटिंग के कारण ट्रेन में जगह न मिल पाने की वजह यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस बार होली पर रेलवे ने सबको घर पहुंचाने के लिए तैयार कर ली है। होली के त्योहार पर भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। इस साल मार्च में होली के दौरान बढ़ते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूरे देश में 1410से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, पैसेंजर की डिमांड के आधार पर यह संख्या बढ़ाकर 1,500 की जा सकती है। इन ट्रेनों का संचालन 01मार्च से 22मार्च 2026तक किया जाएगा, ताकि यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
पढ़ें :- Breaking News : संजय सेतु के ज्वाइंटर में बढ़ी दरार, बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच सहित आठ जिलों व नेपाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल
रेलवे बोर्ड के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें मार्च में बड़े रास्ते पर चलेंगी। पिछले साल होली 2025 के लिए रेलवे ने 1,144 स्पेशल ट्रिप चलाई थीं, लेकिन इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या काफी बढ़ा दी गई है। इसका खास मकसद बड़े शहरों और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के बीच आसान कनेक्टिविटी देना है।
होली स्पेशल ट्रेनें ईस्ट सेंट्रल रेलवे (Holi Special Trains – East Central Railway)
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इस साल सबसे ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाई जाएंगी। ईसीआर कुल 285 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। इसके बाद वेस्टर्न रेलवे का नंबर आता है, जो 231 स्पेशल सेवाएं देगा। सेंट्रल रेलवे 209 ट्रेनों का संचालन करेगा, जबकि नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (North Western Railway)
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 71 और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 66 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे दोनों ही 62-62 ट्रेनें चलाकर यात्रियों की जरूरतें पूरी करेंगे।
साउथ वेस्टर्न रेलवे और वेस्ट सेंट्रल रेलवे (South Western Railway and West Central Railway)
दक्षिण और मध्य भारत में भी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। साउथ वेस्टर्न रेलवे 47 और वेस्ट सेंट्रल रेलवे 43 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। साउदर्न रेलवे की ओर से 39 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 15 स्पेशल सेवाएं देगा। कोंकण रेलवे 9 और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे 2 ट्रेनें चलाकर क्षेत्रीय यात्रियों को सुविधा पहुंचाएगा।