1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विश्वकप फाइनल से एक दिन पहले बहन की कार हादसे में मौत, नम आंखों से ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, जीत के बाद भावुक खुलासा

विश्वकप फाइनल से एक दिन पहले बहन की कार हादसे में मौत, नम आंखों से ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, जीत के बाद भावुक खुलासा

टीम इंडिया (Team India) की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऐतिहासिक जीत कई मायनों में खास रही। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि इस जीत के बीच एक बेहद भावुक कहानी भी सामने आई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऐतिहासिक जीत कई मायनों में खास रही। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि इस जीत के बीच एक बेहद भावुक कहानी भी सामने आई। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने खुलासा किया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उनकी बहन की कार हादसे में मौत हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर खेला और भारत की जीत को अपनी दिवंगत बहन को समर्पित कर दिया।

पढ़ें :- SRH vs DC Live : आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, जानें - कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

फाइनल के बाद अहमदाबाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन (Ishan Kishan)  ने इस दुखद घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बहन की मौत के बाद भी उन्होंने टीम के लिए खेलने का फैसला किया। ईशान किशन (Ishan Kishan)  ने कहा, कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले ही मेरी कजिन बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मैंने यह मैच उसी के लिए खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की थी, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे ऊपर रखो। उन्होंने कहा कि मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं और आज (रविवार को) महिला दिवस भी है, इसलिए यह पल और भी खास हो गया है।

हार्दिक की सलाह से संभाला खुद को

ईशान किशन  (Ishan Kishan)  ने बताया कि मुश्किल समय में हार्दिक पांड्या के साथ हुई बातचीत ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद की। उन्होंने कहा कि पांड्या ने उन्हें टीम के बारे में सोचने की सलाह दी, जिससे वह खुद को संभाल पाए और मैदान पर पूरी ताकत से उतर सके।

विराट कोहली से सीखी एक अहम बात

पढ़ें :- CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH के लिए गुड न्यूज, पैट कमिंस को IPL में खेलने की मिली मंजूरी

ईशान किशन (Ishan Kishan)   ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने अपनी सोच बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मैंने अब ज्यादा सोचना बंद कर दिया है। बस अपना काम करना है और उन चीजों के बारे में नहीं सोचना जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं। विराट भाई हमेशा यही करते थे।’

सूर्यकुमार यादव के साथ मजेदार बातचीत

ईशान किशन (Ishan Kishan)   ने वर्ल्ड कप टीम चयन से पहले का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आने पर उन्हें लगा कि यह वर्ल्ड कप के बारे में ही होगा। ईशान ने कहा, ‘जब सूर्यकुमार भाई का फोन आया तो मैंने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। लगा कि वर्ल्ड कप के बारे में कॉल है। उन्होंने पूछा कि वर्ल्ड कप जितवाएगा क्या? मैंने पूछा कि आप भरोसा करोगे क्या?’ मैंने कहा करूंगा, तो उन्होंने कहा ठीक है।’

पूरे टूर्नामेंट में रहा शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन (Ishan Kishan)   के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा। झारखंड के इस बल्लेबाज ने पूरे वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नौ मैचों में 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.29 का रहा। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फाइनल में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें :- ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में लगाई छलांग, भारतीयों का जलवा बरकरार

फील्डिंग से भी किया कमाल

ईशान किशन (Ishan Kishan)   का योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज रचिन रवींद्र का शानदार कैच पकड़ा और बाद में बाउंड्री लाइन पर टिम साइफर्ट का भी बेहतरीन कैच लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...