Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Skin Care : बेदाग-ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए हफ्ते में 2 बार लगाएं ये फेस पैक, फिर देखें कमाल

Skin Care : बेदाग-ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए हफ्ते में 2 बार लगाएं ये फेस पैक, फिर देखें कमाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Skin Care : बेदाग चेहरा और चमकती स्किन (Spotless-Glowing and Glowing Skin)हर किसी को पसंद होती है। सभी चाहते हैं तो उनकी स्किन ग्लो करे, लेकिन ये चाहत धूल-मिट्टी, प्रदूषण और धूप की वजह से पूरी नहीं हो पाती। इन चीजों के चलते ज्यादातर लोगों को त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी के चेहरे पर दाग आ जाते हैं तो किसी को ग्लो चला जाता है।

पढ़ें :- डेली रात में सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम हमेशा सॉफ्ट और खूबसूरत रहेंगे लिप्स

अगर आप एक बेदाग (Spotless) और ग्लोइंग चेहरा (Glowing Face)चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। आपको बाजार में मिलने वाली क्रीम, केमिकल प्रोडक्ट को इग्नोर करते हुए देसी नुस्खे आजमाने चाहिए। हम आपके लिए बेसन के तीन घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो चेहरे की कई समस्याओं में फायेदमंद होते हैं।

चेहरे की रंगत बदल सकता है बेसन

बेसन एक ऐसा घरेलू उपाय है जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को सुधारता है। नीचे जानते हैं कि आखिर बेसन की मदद से कैसे स्किन की रंगत बदली जा सकती है।

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय (Home remedies to remove spots on face)

पढ़ें :- Problem of mouth ulcers: जीभ और मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगी आराम

चेहरे के दाग हटाने वाला फेस पैक

सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें, फिर उसमें एलोवेरा जेल डालें।

इन दोनों अच्छी तरह से मिक्स करते हुए चेहरे पर अप्लाई करें।

अच्छे रिजल्ट के इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

फायदा– बेसन और एलोवरा का ये फेस पैक चेहरे के दाग हटाने में मददगार है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है और रंगत में सुधार होता है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

बेसन और हल्दी से हटाएं कील-मुंहासे

2 चम्मच बेसन लें, फिर उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं।

इसके बाद आप इसमें अपने हिसाब से गुलाब जल मिलाएं।

अब इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें।

फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।

आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

पढ़ें :- Body Immunity : ये सुपरफूड खाने में जरूर करें शामिल , बढ़ जाएगी शरीर की इम्यूनिटी

फायदा– अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे हैं तो ये ये पैक फायदा देगा। क्योंकि बेसन और हल्दी में मौजूद गुण चेहरे के कील-मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। आप इसे भी हफ्ते में 2 बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा की रंगत सुधारता है दही-बेसन

सबसे पहले आप 1 बड़ा चम्मच बेसन लें।

फिर इसमें 2 चम्मच सादा दही डालें।

अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।

20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।

सप्ताह में 2-3 बार बेसन और दही फेस पैक लगाएं।

पढ़ें :- Bone S trength : हड्डियों की मजबूती के आहार में शामिल करें ये चीजें , लोहे जैसी ताकत मिलेगी

फायदा– दही और बेसन से चेहरे पर चमक आती है। इससे ग्लो बढ़ सकता है। साथ ही दाग-धब्बे भी गायब होते हैं। दही में नैचुरल स्किन ब्राइटनिंग एजेंट होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करके दाग-धब्बों को हल्का करता है, जबकि दही में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।

Advertisement