Honda Motorcycle and Scooter Sales : जानी मानी आटो कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बुधवार को बीते दिनों बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने दिसंबर में बिक्री में इज़ाफा दर्ज किया है। दिसंबर 2023 में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 3,17,123 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 2,50,171 इकाई थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने 2,86,101 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2022 में यह 2,33,151 इकाई थी, जो 22.71 प्रतिशत की वृद्धि है।
पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी
इसमें निर्यात 31,022 इकाई रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 17,020 इकाई था। बयान में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष 2023 में कंपनी ने 43,84,559 इकाइयां बेचीं।