Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Honor X70 Pro Max : Honor का नया पावरफुल फोन लॉन्च , जानें बैटरी और कैमरा

Honor X70 Pro Max : Honor का नया पावरफुल फोन लॉन्च , जानें बैटरी और कैमरा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honor X70 Pro Max : Honor ने X70 लाइनअप का विस्तार करते हुए एक नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम Honor X70 Pro Max है। बता दें कि इस लाइनअप में पहले से ही Honor X70 और Honor X70i शामिल हैं।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

बैटरी
इस नए हैंडसेट में 8,560mAh की बैटरी दी गई है।

स्क्रीन
Honor X70 Pro Max में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसके अलावा, फोन के पैनल में 3,840Hz PWM डिमिंग, DCI-P3 वाइड कलर गैमट कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट मिल रहा है।

चिपसेट
वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और Adreno 810 GPU मिल रहा है।

इंटरनल स्टोरेज
डिवाइस में 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो, इस फोन f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) वाला 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

कीमत
Honor X70 Pro Max के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है। वहीं, डिवाइस के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 33,600 रुपये है।

Advertisement