Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope 7 May 2023: आज होगा कर्क राशि में चंद्रमा का संचार, इन्हे मिलेगा धन लाभ

Horoscope 7 May 2023: आज होगा कर्क राशि में चंद्रमा का संचार, इन्हे मिलेगा धन लाभ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

7 मई शनिवार को चंद्रमा अपनी राशि कर्क में दिन रात संचार करेंगे। अपनी राशि में चल रहे चंद्रमा बेहद मजबूत स्थिति में रहेंगे। चंद्रमा की शुभ स्थिति से मई का पहला शनिवार कर्क राशि के लोगों के लिए कई मामलों में शुभ लाभकारी रहने वाला है। आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, देखें अपना भविष्यफल।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी। प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत आज होगी। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

मिथुन राशि

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

मिथुन राशि वाले आज छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी को उधार देने से बचे। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों का भाग्य साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश फायदेमंद होगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों की आज काफी लोगों से वार्तालाप होगी, मधुर संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिल सकती हैं। किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों की किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी।

तुला राशिफल

तुला राशि वाले आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के दांपत्‍यत जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है ।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

धनु राशिफल

धनु राशि वालों की आज सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं। गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि वाले आज घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। आज मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी।

मीन राशिफल

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मीन राशि वालों का आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। आज विदेश यात्रा का आनंद लेंगे। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं।

Advertisement