Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

By संतोष सिंह 
Updated Date

6 दिसंबर 2025 का राशिफल : आज 6 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन है। पौष मास (Paush Month) का दूसरा दिन है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज सूर्य देव (Sun God) वृश्चिक राशि (Scorpio) में और चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चूंकि शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज काले तिल, उड़द की दाल, छाता, या चमड़े के जूते का दान करना शुभ माना जाता है। आचार्य रत्नाकर तिवारी के अनुसार, यह दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मेष, तुला, और मीन राशि के लिए जहां लाभ और सफलता के विशेष योग बन रहे हैं, वहीं अन्य राशियों को स्वास्थ्य, वाणी, और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 17 March: इन राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय में मिलेगी नई जिम्मेदारी

मेष- आज उत्साह बढ़ा रहेगा, काम में नई ऊर्जा दिखेगी और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।

वृषभ – आज भाग्य आपका साथ देगा, अधूरे कामों में प्रगति होगी। नौकरी में अच्छी खबर,व्यापार में सौदे संभव।

मिथुन – आज दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। विचारों में हल्की अस्थिरता होगी, काम में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं।

कर्क- आज उतार-चढ़ाव संभव हैं। किसी बात पर अधिक सोचने की प्रवृत्ति रहेगी। काम में देरी हो सकती है।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

सिंह – आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। काम-काज में बेहतर प्रदर्शन संभव है। नया काम शुरू करने की दिशा में सोच बन सकती है।

कन्या – आज दिन थोड़ा धीमा रहेगा। सुबह सुस्ती महसूस हो सकती है। काम ध्यान से करें, परिवार में हल्की कहासुनी संभव।

तुला – आज दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी लेकिन बाद में हालात सुधरेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, काम में पहचान मिलेगी।

वृश्चिक- आज खुशखबरी का दिन हो सकता है। काम में सहयोग मिलेगा और नया अवसर हाथ आ सकता है।

धनु – भावनात्मक रूप से दिन गहरा रहेगा। योजना सफल हो सकती है। काम ठीक रहेगा, लेकिन मन कई बातों में उलझा रहेगा।

पढ़ें :- 8 मार्च का 2026 का राशिफल : मेष और मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ ,मीन राशि वालों का रुकी हुई इनकम दोबारा हो सकती है शुरू

मकर- भाग्य आपका सहायक रहेगा। पिछले रुकावटों में गति आएगी। पैसा-प्रतिष्ठा दोनों में बढ़ोतरी संभव।

कुंभ – आज दिन शांत और संतुलित रहेगा। पुराने फैसले सही साबित हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।

मीन- आज दिन भावनात्मक रहेगा। खुशी और उलझन दोनों का मिश्रण होगा। आर्थिक पक्ष अच्छा लेकिन खर्च भी हो सकते हैं।

Advertisement