21 जुलाई 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफा होगा।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष – आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
वृष – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा।
मिथुन – आज नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज हर कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कर्क – व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों।
पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त
सिंह – आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें।
कन्या – आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है।
तुला – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। आज प्रोफेशनल लाइफ में काफी प्रॉडक्टिव नजर आएंगे।
वृश्चिक – ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
धनु – आज जीवन में कई सकारात्म बदलाव होंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
पढ़ें :- Vrat- Tyohar April 2026 : अप्रैल महीने में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और नृसिंह जयंती , जानें प्रमुख व्रत - त्योहारों की पूरी लिस्ट
मकर – आज का दिन बेहद खास रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
कुम्भ – आय में वृद्धि के नए अवसरों पर नजर रखें। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। जंक फूड का सेवन न करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।
मीन – आज का दिन अच्छा हैं। आज आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है।