Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 जुलाई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

24 जुलाई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 जुलाई 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोग आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – आज सामाजिक क्षेत्र में  सफलता प्राप्त करने जा रही है। आज कार्यस्थल पर सराहना सम्मान पा सकेंगे। सामाजिक साख बनेगी।

वृष – आज पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।

मिथुन – आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं।

कर्क – आज संतान की पढ़ाई में समस्या सुधर जाएगी। आज भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – कुछ बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति होने वाली हैं। आज किसी से भी विवाद न करें। आज बड़े-बुजुर्गों से बातचीत करके ही अंतिम निर्णय लें।

कन्या – आज आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। धन वृद्धि का योग बन रहे हैं।

तुला – आज नई नौकरी मिलने की सम्भावना हैं। मन में सुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कईं प्रकार की धन में वृद्धि करेंगें।

वृश्चिक – व्यापार में और विकल्प खुलने की संभावना है। आज अपने विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु – पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें। घर में भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – आज नौकरीपेशा वाले लोगो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल होगी। आज लाभ का योग है।

कुम्भ – आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। परिजन से धन एवं उपहार मिल सकता है। वहीं शेयर, लॉटरी आदि से धन लाभ होगा।

मीन – आज वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। अगर आप राजनीति में है तो आज के दिन सफलता प्राप्त हो सकती है।

 

Advertisement