Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 जुलाई 2024 का राशिफलः निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

25 जुलाई 2024 का राशिफलः निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

25 जुलाई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज आपको व्यर्थ बहसबाजी से बचना चाहिये।

वृष – आज परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन – कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क – निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। पैरों में दर्द और ऐंठन की शियायात हो सकती है।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

सिंह – आज आपको तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।

कन्या – आज नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

तुला – धर्म-कर्म के प्रति रुचि औऱ आस्था बनाये रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

वृश्चिक – आज धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ बाधाओं के साथ सफलता मिलेगी।

धनु – भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं से आपको बचना चाहिये।

पढ़ें :- Vrat- Tyohar April 2026 : अप्रैल महीने में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और नृसिंह जयंती ,  जानें प्रमुख व्रत - त्योहारों की पूरी लिस्ट

मकर – आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी पदोन्नति को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।

कुम्भ – अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता का परिचय देंगे। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी वक्तव्य शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मीन – रुके हुये मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पर ज्यादा निर्भरता होना उचित नहीं है।

Advertisement