Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 05 मार्च 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

05 मार्च 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

05 मार्च 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों की आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी।

वृष – आज का दिन संतोष और शान्ति का है। आज राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।

कर्क – आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा।

कन्या – आज रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा।

तुला – आज घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।

वृश्चिक – आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आज रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु – आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे।

कुम्भ – विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इससे आप पर अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन – आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।

 

Advertisement