21 मार्च 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय में लाभ होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
मेष – आज करियर में नए अवसर मिलेंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देंगे। आज अनावश्यक ख़र्चों पर कम करें।
वृष- आज परिवार के सदस्यों का हंसमुख स्वभाव घर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। रियल एस्टेट में निवेश करने का अच्छा दिन है।
मिथुन – आज वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सामाजिक स्तर कमजोर होगा। मित्रों के सुझाव से किए गए कार्य में सफलता निश्चित मिलेंगी।
कर्क – व्यापारियों को अपना मुनाफा कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में कोई ना कोई दिक्कत जरूर रहेगी।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
सिंह – आज संगीत आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं से उबरने में मदद करेगा। किसी की आलोचना न करें।
कन्या – आज वाहन खरीदने के लिए आप लोन लेंगे। आज आपके प्रयास लव लाइफ को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
तुला – आज कार्यस्थल पर उम्मीद से ज़्यादा अच्छे नतीजे आएंगे, जिससे आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक – आज एकाग्रता और निरंतर मेहनत कार्यस्थल पर सफल होने की गारंटी देंगे। परिवार के सदस्य आज बहुत ख्याल रखने वाले हैं।
धनु – आज व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। कुछ लोगों के लिए निवास स्थान में परिवर्तन फायदेमंद साबित होगा।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी
मकर – आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है, धन का लाभ होगा। आज लव पार्टनर के साथ मीठी-मीठी बातें होंगे।
कुम्भ – आज नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाए रखने में सफल होंगे। परिस्थितियाँ आप से अपना दैनिक कार्यक्रम बदलने की माँग करेगी।
मीन – शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज थेरेपी से आपको काफी फायदा होगा। बाई आंख में भी किसी प्रकार की परेशानी होगी।