Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 04 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग सेहत को लेकर रहें सतर्क, खानपान समेत इन चीजों का रखिए ध्यान

04 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग सेहत को लेकर रहें सतर्क, खानपान समेत इन चीजों का रखिए ध्यान

By शिव मौर्या 
Updated Date

04 अक्टूबर 2023 का राशिफल: बुधवार यानी 04 अक्टूबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोग आज थकान और निगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत

मेष – आर्थिक योजनाओं के लिये बेहतरीन समय रहने वाला है। खानपान की अनियमितता के कारण पेट में समस्या हो सकती है।

वृष – आज कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

मिथुन – बिना मांगे किसी को सलाह न दें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आप नाराज रहेंगे। सिरदर्द और तनाव होने की सम्भावना है।

कर्क – आज आपके काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे।

पढ़ें :- Hanuman ji ने की थी इतिहास में सबसे पहली सर्जिकल स्ट्राइक, रामायण में हो चुका वर्णन

सिंह – आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। लाभ होगा।

कन्या – आपकी सेहत खराब हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ब्लड-प्रेशर रोगी सावधान रहें।

तुला – आज थकान और निगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं। आज यात्रा के दौरान सावधान रहें। जोखिम न लें।

वृश्चिक – बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। दाम्पत्य जीवन का गतिरोध दूर होगा।

धनु – आज विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है। आज खर्च को नियन्त्रित करने की योजना बना सकते हैं।

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत से मिलता है राजसुख , जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मकर – आज विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।

कुम्भ – आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में साझेदारी सावधानी से करें। आज सारे काम समय पर पूरा हो सकते हैं।

मीन – आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कोर्ट कचहरी से उलझे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज धर्म स्थल का कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

 

Advertisement