Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास, अचानक लाभ के बन रहे हैं योग

14 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास, अचानक लाभ के बन रहे हैं योग

By शिव मौर्या 
Updated Date

14 सितंबर 2023 का राशिफल: गुरुवार यानी 14 सितंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को रोजगार प्राप्ति के योग हैं।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

वृष – मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है।

मिथुन – व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। आज बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

कर्क – आज निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या – आज नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला – प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

वृश्चिक – आज या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु – मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कुंभ – आज व्यवसाय धीमा चलेगा। आज नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।

मीन – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं।

 

Advertisement