Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

16 सितंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 सितंबर 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 16 सितंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के लिए नौकरी में अनुकूलता रहेगी।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा।

वृष – आज सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे।

मिथुन – नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

कर्क – जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या – नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। आज व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें।

तुला – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक – आज व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु – यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ – आज आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है।

मीन – व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

Advertisement