Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 05 अगस्त 2023 का राशिफल: रिटेल कारोबारियों के लिए आज का दिन है खास, आमदनी में हो सकती है वृद्धि

05 अगस्त 2023 का राशिफल: रिटेल कारोबारियों के लिए आज का दिन है खास, आमदनी में हो सकती है वृद्धि

By शिव मौर्या 
Updated Date

05 अगस्त 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 05 अगस्त का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोग नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे…

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। आज मन अशान्त हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ का योग है।

वृष – घरेलू तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन नहीं रहना चाहिये। आपकी संवादशैली से लोग काफी प्रभावित रहेंगे।

मिथुन – व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है।

कर्क – गलतियों से सीख लें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। आज आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी।

कन्या – नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आज रिटेल कारोबारियों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

तुला – घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आयेगी।

वृश्चिक – आज यात्रा हितकर रहेगी। मनचाहे व्यंजनों का आनन्द उठा पायेंगे। आज कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु – आज गैरजरूरी खर्चों के कारण बजट खराब हो सकता है। आज ज्यादा सोच-विचार के कारण मन कुछ परेशान रहेगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज का दिन काफी शुभ रहेगा। समय बाकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। रिश्तेदारों की मदद करनी पड़ सकती है।

कुम्भ – छात्रों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और लोन सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा।

मीन – आज सभी रुके हुए काम धीरे-धीरे बनते जायेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। काफी दिनों से चली आ रही बाधा दूर होंगी।

आचार्य रत्नाकर तिवारी—7052589999

 

 

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता
Advertisement