Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 जून 2025 का राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि कृपा से इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

07 जून 2025 का राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि कृपा से इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope, 7 June 2025 : शनिवार 7 जून को स्‍वाति नक्षत्र में पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना रहेगा। इस शुभ योग में शनिदेव (Shanidev) की मेहरबानी से आज मेष और धनु सहित 5 राशियों के लिए लाभ और अवसरों से भरा होगा। इन राशियों के लोगों के लोगों को अचानक से बड़ी मात्रा में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। या फिर कहीं पर फंसी पेमेंट आपको मिल सकती है। आपको बड़ी मात्रा में लाभ होने से दिन आपके नाम होगा। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से  मेष से मीन तक विस्‍तार से राशिफल।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा का दसवें भाव में गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। युवा वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ – निजी जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं,लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – आज मन में कुछ अशांति रह सकती है। ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांत रखें। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क – वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। बड़े लेन-देन से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों को मिठाई बांटना शुभ रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन निवेश से बचें।

कन्या – व्यापार में लाभ के संकेत हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। वाणी में संयम रखें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

तुला – दिन आपके मन के अनुसार व्यतीत होगा। किसी परिचित के व्यवहार से दुख हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर खानपान में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए अवसरों का लाभ उठाएं।

धनु – आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएं। बजट का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज मन को शांत रखने के लिए रचनात्मक कार्य करें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। ध्यान और पूजा-पाठ से मन को शांत रखें।

मीन – आज रिश्तों में तनाव हो सकता है। ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांत रखें। आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

Advertisement