Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 जुलाई 2023 का राशिफल : नौकरी, व्यापार के लिए इन राशियों के लाभदायी रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

29 जुलाई 2023 का राशिफल : नौकरी, व्यापार के लिए इन राशियों के लाभदायी रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

29 जुलाई 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 29 जुलाई का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…आज इस राशि के लोगों के लिए यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे…

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आज परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी।

वृष – किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा।

मिथुन – आज यात्रा,नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

कर्क – आज कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। आज योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – कानूनी अड़चन दूर होगी। आज अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या – कार्य में विलंब के भी योग हैं। आजनआर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

तुला – आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृश्चिक – बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। आज संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी।

धनु – आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज का दिन उत्तम है। आज राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ – आज नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

मीन – आज मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।

Advertisement