Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 जनवरी का राशिफल: इस राशि के जातकों को होगा निवेश पर अच्छा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल

28 जनवरी का राशिफल: इस राशि के जातकों को होगा निवेश पर अच्छा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आज अच्छे कामों पर आपका धन खर्च होगा। आज सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।  बाहर निकलते समय सावधान रहें। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे कुछ गड़बड़ हो सकती है।  आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी से मतभेद हो सकता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ

व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन दिखाई देगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपको निवेश पर अच्छा फायदा मिलेगा । आज आपको  भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि मन में नकारात्मक सोच ज्यादा रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी को सलाह देने से बचें। 

मिथुन

आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दंपत्तियों को एक दूसरे पर पूरा सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज आपको बेहतर कामयाबी मिलेगी। बुजुर्गों की सेवा करें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लगातार मेहनत करते रहें। जानकारों से सलाह जरूर ले। बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कर्क

ऋण से मुक्ति मिलने की संभावना है। आज बोलचाल में सावधान रहें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। युवाओं की कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज आपको  किसी नए व्यक्ति की मदद मिलेगी। कुसंगति से बचें। आप अपने लाइफ पार्टनर को नाराज न करें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह

आज आप किसी घटना को लेकर अनजाने भय से गुजरेंगे। आपको योग और ध्यान को अपनाना चाहिए। आज किसी का काम को लेकर असमंजस बनी रहेगी। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप किसी पर शक कर सकते है। जोखिम लेने से बचें। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।

कन्या

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

व्यवसायियों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार के साथ घूमने के लिए जाएं। जीवनसाथी की  सेहत पर ध्यान दें। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको  कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आज आप पर भावनाओं का नियंत्रण रहेगा। 

तुला

अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। किसी से अपनी निजी बातें शेयर न करें। शुभ सूचना मिलेगी। बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा। आपको धैर्य रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक

विरोधी पक्ष हावी हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्य कर सकते हैं। आज किसी से विवाद न करें। शुभ सूचना मिलेगी। आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। पुराने निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। किसी से चर्चा करते समय सावधान रहे। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

धनु

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

आपको परिवार के सदस्य की देखभाल करनी पड़ेगी। आज किसी से विवाद हो सकता है। आज किसी से लेनदेन न करें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से भेंट होगी। नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर

व्यवसायियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगी।आज आप  घर की सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। 

कुंभ

आपको भाग्य का पूरा साथ  मिलेगा। आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा।  घर परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य  संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। आज दूसरों की मदद करने की भावना पैदा होगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे। 

मीन

आपकी किसी दिक्कत का समाधान होगा। छात्रों का दृढ़ संकल्प और मेहनत रंग लाएगी। कारोबार के  क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त नहीं मिल पायेगा। किसी काम में नुकसान उठाना पड सकता है। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement