Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 जुलाई 2021 का राशिफल: इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का राशिफल

9 जुलाई 2021 का राशिफल: इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का राशिफल

By अनूप कुमार 
Updated Date

जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप आपका शुक्रवार का दिन कैसा रह सकता है ।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

 

मेष राशि
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है।

वृषभ राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।छात्रों के लिये आज का दिन ठीक है। आज कुछ नया सिखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी सेहत अनुकूल रहेगी। आज अपने दिल की बात अपने साथी से कहेंगे।

मिथुन राशि
आज परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।
जीवन और प्रफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कर्क राशि
स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याएं आपको बीमार कर सकती है। काम के दबाव का सामना करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी दिनचर्या से छुट्टी या ब्रेक का आनंद लें।

सिंह राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। विवाहित लोग पार्ट्नर की भावनाओं को समझे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करें। रिश्तों में मधुरता बढेगी। अहं का टकराव रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले आज जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है। दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएँ। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि
आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलें अटक सकते है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे।दिन को रोमांटिक बनाने के लिए संगीत सुने और मूवी देखकर समय बिताएं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

धनु राशि
धनु राशि वाले धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आसपास किसी जगह पर यात्रा के योग बन रहे हैं। आज कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि
यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित हैं। तो आकस्मिक विदेशी यात्रा हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के संदर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन समान्य रहेगा. सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है।

मीन राशि
आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं।

Advertisement