Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Horrific road accident in Mexico : मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा , 19 की मौत

Horrific road accident in Mexico : मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा , 19 की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Horrific road accident in Mexico : मैक्सिको के नॉर्थवेस्टर्न सिनालोवा स्टेट में हाईवे पर उस समय भगदड़ मच गई जब एक डबल डेकर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है।  22 घायल हो गए। खबरों के अनुसार, सिनालोआ राज्य की अटॉर्नी जनरल सारा क्विनोनेज़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “उन्नीस बेजान शवों की गिनती की गई है,” उन्होंने कहा कि अवशेषों की पहचान करने में समय लगेगा।

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

यह हादसा कोस्टल हाईवे के पास हुआ है जोकि बीच फ्रंट सिटी मजाटलैन और लोस मोचिस को जोड़ता है। हादसे की वजह से हाईवे पर गाड़ियों का संचालन रोक दिया गया।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं और इसमे आग लग गई है। हादसे के बाद मौके पर तुरंत आपात सेवा पहुंचाई गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

 

 

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

 

 

 

Advertisement