मुंबई। OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता किस कदर परोसा जाता है? इसका एक ताजा मामला फिर सामने आया है। ओटीटी वेब सीरीज़ ‘हाउस अरेस्ट’ (OTT Web Series ‘House Arrest’) की लगभग दो मिनट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में होस्ट की भूमिका में बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान (Ejaz Khan) है। वो रियलिटी शो के दौरान एक प्रतियोगी से कामसूत्र (Kamasutra) की विभिन्न सेक्स पोजिशन (Sex Position) के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वह प्रतियोगियों के दूसरे समूह से पोजिशन का प्रदर्शन करने के लिए कहते हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
Khatarnak show/game hai
pic.twitter.com/NmrfdABlhA — $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 1, 2025
अब यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप को लेकर कई लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। कई जनप्रतिनिधियों ने भी ऐसे कंटेंट पर रोक की मांग की है।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
ये देखो pic.twitter.com/N54kAfiQH9
— Gulshan Rajput (@GulshanrajputG) April 30, 2025
दरअसल उल्लू एप्प (Ullu App) पर हाल ही में बिग बॉस की तर्ज पर एक रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ (House Arrest) रिलीज किया गया है। इस शो के कई वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हें, जिसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने सेक्स की पोजिशन (Sex Positions) बताई है। वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रतिभागियों के बीच कपड़े उतारने की प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें किसी ने अपने पैंट उतार दिए तो किसी ने अपने ब्रा उतार दिए।
क्या है ‘हाउस अरेस्ट’?
‘हाउस अरेस्ट’ (House Arrest) एक रियलिटी शो है जिसे उल्लू ऐप (Ullu App) पर रिलीज किया गया है। इस शो में प्रतिभागियों को एक घर में बंद किया जाता है, जहाँ वे कैमरों की निगरानी में रहते हैं। प्रतियोगियों के बीच रिश्ते और टकराव ही इस शो का मुख्य आकर्षण हैं, जैसा कि हम ‘बिग बॉस’ में देखते है। इस शो की मेजबानी एजाज़ खान कर रहे हैं , जो खुद बिग बॉस 7 के सेकेंड रनर-अप रह चुके हैं।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...
यह सब क्या वल्गरिटी भारतीय दर्शकों को दिखाई जा रही हैं ??
सूचना और प्रसारण मंत्रालय क्या कर रहा है??
यह नग्नता यह रं di बाजी यह कोठे पर होने वाली स्ट्रीपशो अब टीवी के माध्यम से आपके घर-घर पहुंचाया जा रहा है
लड़कियां सब हिंदू या पंजाबी हैं शो का जज एजाज खान मुस्लिम है
किस… pic.twitter.com/aKkTsYc4IP
—
Jitendra pratap singh (@jpsin1) April 30, 2025 पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
एजाज खान कर रहे होस्ट
हाउस अरेस्ट (House Arrest) को एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। जैसा कि नाम से जाहिर होता है शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को एक घर में लॉक किया जाएगा। वो बाहरी दुनिया से कट जाएंगे। उन्होंने शो के लॉन्च होने से पहले बताया था कि ऐसा शो लेकर आ रहा हूं एक ऐसा रियलिटी शो जिसमें गैंगस्टर्स, यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और खूबसूरत कन्याएं…मेरे घर में जो लोग आ रहे हैं, वो श्याणे नहीं हैं, सबके सब डेढ़ श्याणे लोग हैं। बिग बॉस की तरह इस शो में कोई फेमस स्टार नहीं हैं। खूबसूरत मॉडल्स अपने हुस्न के जलवे बिखेरते हुए दिखी हैं। हुमरा शेख, सारिका सालुंके, मुस्कान अग्रवाल, आभा पॉल को शो में शामिल किया गया है।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई नाराजगी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस वीडियो को लेकर पूछा कि इस स्ट्रीमिंग ऐप को अभी तक केंद्र द्वारा प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया है। इसके अलावा भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने आश्वासन दिया कि शो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि यह सब नहीं चलेगा।
ULLU प्लेटफ़ॉर्म पर आता है वेब सीरीज हाउस अरेस्ट
मालूम हो कि ओटीटी वेब सीरीज़ ‘हाउस अरेस्ट’ (OTT web series ‘House Arrest’) ‘ULLU’ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित होता है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को संसदीय स्थायी समिति के समक्ष उठाया है और जवाब का इंतजार कर रही हैं।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि ‘ULLU’ ऐप और ALT Balaji जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं. मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं.’
उल्लू और ऑल्ट बालाजी पर क्यों नहीं हुए ब्लॉक
एक दूसरे पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने पिछले साल केंद्र द्वारा प्रतिबंधित किए गए 18 ऐप की सूची दी। उन्होंने कहा, कि सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए ऐप मुख्य रूप से अश्लील सामग्री वितरित करने वाले प्लेटफ़ॉर्म थे। निम्नलिखित 18 ऐप प्रतिबंधित किए गए… लेकिन आश्चर्यजनक रूप से 2 सबसे बड़े ऐप उल्लू और ऑल्ट बालाजी को बाहर रखा गया। क्या सूचना एवं प्रसारण देश को बताएगा कि उन्हें इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया?”
‘यह काम नहीं करेगा’: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद दुबे ने भी क्लिप पर ध्यान दिया और आश्वासन दिया कि ऐसी सामग्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने हिंदी में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि यह काम नहीं करेगा @MIB_India, हमारी समिति इस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए यह पोस्ट लिखा।